Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सीडीओ ने विकासखण्ड कार्यालय का किया निरीक्षण, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले के मुख्य विकास अधिकारी ने कौंधियारा विकासखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया। जिससे हड़कंप मचा रहा। शुक्रवार को सीडीओ कौंधियारा विकासखण्ड पहुंचे थे। 
बता दें कि शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा विकासखंड कौंधियारा के विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया। विकासखंड से अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए। तदुपरांत ग्राम पंचायत कुलमई। ग्राम पंचायत माही, ग्राम पंचायत कुआ, ग्राम पंचायत देवरा में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गयl  साथ ही ग्राम पंचायत में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पाई गई कमियों को शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad