Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ताश के पत्ते की तरह फेंटे गए दर्जनों थाना प्रभारी

sv news


मिर्जापुर (राजेश सिंह)। जिले में दर्जनों थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिससे कई थानेदारों के कार्य क्षेत्र बदल गया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने तत्काल प्रभाव से उक्त थाना प्रभारियों को स्थानांतरित किया है। स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों में निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय को प्रभारी डॉयल-112 से प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल, उपनिरीक्षक दयाशंकर ओझा को थानाध्यक्ष विन्ध्याचल से अपराध शाखा विवेचना सेल, निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कटरा, निरीक्षक अजय कुमार सेठ को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कटरा से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात, निरीक्षक राणा प्रताप यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात से प्रभारी डॉयल-112 प्रकोष्ठ, निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन को अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां, उपनिरीक्षक संजीत बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष कछवां से अपराध शाखा विवेचना सेल, निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा को प्रभारी नारकोटिक्स सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार, निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार से अपराध शाखा विवेचना सेल, उपनिरीक्षक अमित कुमार को पीआरओ/मीडिया सेल से थानाध्यक्ष राजगढ़, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी स्वाट/एसओजी से थानाध्यक्ष लालगंज, उपनिरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव को थानाध्यक्ष लालगंज से अपराध शाखा विवेचना सेल, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष राजगढ़ से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह को थानाध्यक्ष हलिया से अपराध शाखा विवेचना सेल, निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना चुनार से प्रभारी निरीक्षक थाना हलिया, निरीक्षक राजीव कुमार सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना जिगना से प्रभारी स्वाट/एसओजी स्थानांतरित किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक जय प्रकाश शर्मा चौकी प्रभारी फतहां कोतवाली शहर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad