Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हृदयगति रुकने से पत्रकार के पिता का निधन, शोक

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मऊआइमा क्षेत्र के पत्रकार के पिता का रविवार शाम को निधन हो गया। जिससे उनके परिवार सहित गांव में शोक का माहौल है। मऊआइमा क्षेत्र के पिरोजपुर घीनपुर निवासी चर्चित पत्रकार सुरेश कुमार मौर्य के पिता बृजलाल मौर्य का हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे और इधर कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र सुरेश ने बताया कि रविवार शाम को अचानक दिल का दौरा पड़ा और हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन से परिवार व गांव में शोक का माहौल है। सोमवार सुबह स्थानीय गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं सोमवार को दोपहर बाद पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित किया। जिसमें राजेश शुक्ला, राजेश सिंह, कमल श्रीवास्तव, श्रीकान्त यादव, दीपक शुक्ला, विमल पाण्डेय आदि पत्रकारों ने शोक सभा में मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad