Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: मकान में लगी भीषण आग, दो भैंस व दो दर्जन बकरियां जली

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के हंडिया थाना क्षेत्र के पक्की रसूलपुर गांव में सोमवार की बीती रात एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते तेज हवाओं के बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा आगजनी की सूचना फायरबिग्रेड को दी गई। तत्काल फायर स्टेशन हंडिया से दो गाड़ियां, एक गाड़ी फूलपुर फायर स्टेशन से व एक गाड़ी सोरांव फायर स्टेशन से भेजी गई। छः घंटे की कड़ी मशक्कत पर मंगलवार सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका। तब तक आगजनी में दो भैंस व दो दर्जन बकरियां जल गई।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि सोमवार की बीती रात हंड़िया के ग्राम रसूलपुर में तेज हवाओं के कारण आग लगने की सूचना मिली। जिसमें दो फायर टेंडर हंड़िया से, एक फायर टेंडर फूलपुर से और एक फायर टेंडर सोरांव से भेजा गया। व फायर स्टेशन प्रभारी सोरांव रमई राम द्वारा फायरकर्मियों के साथ छः घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग काबू किया गया। आग से दो भैंस 20 बकरी और कई बकरी के बच्चे जल गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad