Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बादलों की घेराबंदी से प्रचंड गर्मी से मिली कुछ राहत

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। बादलों की घेराबंदी ने शनिवार को लोगों को पिछले तीन दिनों से जारी प्रचंड गर्मी से राहत दिला दी। पूरे दिन बादल छाए रहने और गर्म हवाओं के न चलने की वजह से अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। राहत का यह दौर रविवार को भी जारी रहेगा और मिले-जुले मौसम के बीच अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान लोगों को रात की गर्मी से भी निजात मिलेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में लोगों को उम्मीद नहीं थी कि शनिवार को अचानक मौसम बदल जाएगा। सुबह से ही बादल छा गए थे। बीच-बीच में धूप जरूर खिलती पर इसमें तपन गायब थी। इस दौरान आर्द्रता भी 74 पहुंच गई। इसके कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा पर पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए यह उमस भी राहत भरी लगी। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य था। वहीं वहीं न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आएगा पर उमस बढ़ेगी। इसकी वजह से लोगों को परेशानी होगी। अब धीरे-धीरे आर्द्रता बढ़ेगी तो उमस का प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा पर लू जैसी स्थितियां फिलहाल अगले एक सप्ताह तक नहीं रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad