Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कर्मयोगी जयमंगल के पिता का निधन

 

Svnews



मेजा,प्रयागराज। (पवन तिवारी)

समाचार पत्र विक्रेता कर्मयोगी जयमंगल कोल के पिता 88 वर्षीय मानिक लाल कोल (सेवानिवृत्ति संग्रह अनुसेवक) का शुक्रवार को  रात एक बजे निधन हो गया। उन्होंने अपने निज आवास मेजा खास में अंतिम सांस ली। वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। शुक्रवार को अचानक तबियत खराब हुई और सभी अंग एक - एक कर काम करना बंद होते गए और शुक्रवार की रात स्वर्गवासी हो गए। शनिवार को उनके निधन की खबर लोगों ने सुनी उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। कर्मयोगी जयमंगल ने बताया कि वे 1997 में मेजा तहसील में संग्रह अनुदेशक से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन से स्थानीय पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके दो बेटे जयमंगल और जयशंकर हैं। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर बाद सिरसा के छतवा गंगा घाट पर होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad