Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने तीन दिन के लिए किया नजरबंद

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। भदरी महल के बाहर पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी गयी है। मोहर्रम की वजह से प्रशासन ने ये कार्रवाई की है।शेखपुर इलाके में ताजिया के जुलूस के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने ये कदम उठाया है। राजा उदय प्रताप सिंह को भदरी महल में ही तीन दिन के लिए नजरबंद किया गया है। भदरी महल के बाहर भारी संख्या में फोर्स और अधिकारियों की तैनाती की गई है। भदरी महल के मुख्य गेट पर प्रशासन का आदेश भी चस्पा हो गया है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad