Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में बाढ़ के खतरे का संकेत, 24 घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ गई गंगा-यमुना

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में बारिश नहीं हो रही है लेकिन बाढ़ के खतरे का संकेत आने लगा है। अभी गंगा यमुना खतरे के निशान से लगभग 10 मीटर नीचे बह रही हैं, लेकिन बीते चौबीस घंटे में जिस गति से गंगा-यमुना का जल स्तर बढ़ रहा है उससे जुलाई महीने के अंत तक जल स्तर के खतरे के निशान के आस-पास पहुंचने की संभावना है। गंगा नदी आज शनिवार 13 जुलाई की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 76.90 मीटर पहुंच गया। यहां खतरे का निशान 84.73 मीटर है। यमुना नदी का जल स्तर 74.65 मीटर है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और सभी को खास कर तटीय इलाके में रहने वाले लोगों को सावधान रहने को कहा है।
प्रयागराज में बड़ी संख्या में तटीय इलाके में बने घरों में किराये के कमरे में छात्र रहते हैं। बाढ़ का पानी जब इन इलाकों में घुसेगा तो सबसे अधिक छात्र प्रभावित होंगे। इनमें हजारों की संख्या में छात्र अपना कमरा छोड़कर घर लौट जाते हैं, जबकि कुछ बाढ़ के बीच तीसरे चौथे पर रुक कर बाढ़ के खत्म होने का इंतजार करते हैं। कई सालों से तटीय इलाके पानी से जलमग्न हो जाते हैं जिससे इन इलाकों में नाव चलाने की आवश्यकता पड़ जाती है।

गंगा नदी में जलस्तर और वर्ष

85.78 मीटर 2019

86.06 मीटर 2013

87.09 मीटर 1978

यमुना नदी में जलस्तर वर्ष

85.54 मीटर 2019

86.05 मीटर 2013

87.10 मीटर 1978

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad