Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकला मशाल जुलूस

  

sv news

नैनी, प्रयागराज (अखिलेश शुक्ल)। कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा जमुना पार के तत्वाधान में अरैल के त्रिवेणी पुष्प से सेल्फी प्वाइंट भारी संख्या में मौजूद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संत समाज एवं कारगिल में भाग लिए हुए जवानों के साथ मसाल जुलूस निकल गया। 

sv news

तदोपरांत अमर ज्योति प्रज्ज्वलित करके कारगिल में भाग लिए हुए वीर सैनिकों को माल्यार्पण, अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया उसके उपरांत मौजूद सैनिकों ने अपने अनुभव को साझा किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जमुना पार जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य, युवा मोर्चा यमुनापार अध्यक्ष सुधाकर पांडे, महामंत्री जय भारत सिंह, महामंत्री शिव पांडे, उपाध्यक्ष शिव तिवारी, स्वामी अभिरामाचार्य जी एवं एवं सौरव शास्त्री जी सहित अन्य सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad