Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

नैनी में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग पांच लोग झुलसे, फायरकर्मियों ने बुझाई आग

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नैनी थाना क्षेत्र के काजीपुर मुहल्ले में बुधवार के देर शाम करीब पौने आठ बजे एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट से पांच लोग झुलस गए। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने आग को बुझाया और पुलिस ने झुलसे हुए सभी लोगों को इलाज़ हेतु एसआरएन अस्पताल भिजवाया।

SV News

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि मुहल्ला काजीपुर, नैनी में पौने आठ बजे सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने की सूचना मिली। तत्काल पुलिस टीम एवं फायर स्टेशन प्रभारी महंतू जी ने फायरबिग्रेड की टीम द्वारा काजीपुर थाना नैनी पहुंच कर देखा कि सिलेंडर ब्लास्ट होने के पश्चात मकान में आग पकड़ रही थी। जिसे यूनिट द्वारा पानी डालकर बुझाया गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने से पांच लोग व्यक्ति झुलस गए थे। जिसमें आजाद पटेल उम्र 30 वर्ष, ऋषभ पटेल उम्र 19 वर्ष, सोनी उम्र 35 वर्ष, प्रियंका उम्र 20 वर्ष, सुष्मिता उम्र 20 वर्ष झुलस गए। जिनको एम्बुलेंस से स्वरूप रानी अस्पताल में इलाज हेतु भिजवाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad