Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: मांगों को लेकर खून से लिखा पत्र, मुख्यमंत्री से मिलने पैदल निकले किसान

SV News

SV News

15 दिनों से तहसील में धरने पर बैठे रहे किसान, मांगे नही हुई पूरी, लखनऊ रवाना 

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भारतीय किसान यूनियन किसान के बैनर तले तहसील में अपनी मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे किसान आज लखनऊ रवाना हुए, उन्होंने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया विशेष रूप से नायब तहसीलदार राकेश यादव पर कि हमारी समस्याओं को उन्होंने नही सुना, जिससे अजीज आकर हम लोग खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से मिलने पैदल यात्रा पर निकल पड़ें।
मंडल महासचिव राकेश त्रिपाठी ने बताया की अन्याय व अत्याचार के खिलाफ हम लोगों ने शांति पूर्वक धरना दिया, तहसील प्रशासन ने हमारी एक भी बात नही मानी जिससे हम लोग लखनऊ कूच करने पर विवश हो गए।
जिसमे प्रमुख रूप से भैया जी मिश्रा, कृष्ण राज सिंह, प्रतीक सिंह, कुलदीप यादव, मुन्नी देवी, राज कली, सुखलाल आदिवासी, सूर्यभान सहित दर्जनों लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad