Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन कांवरिया घायल, दो की हालत गंभीर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के रसार गांव के पास नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहां ले गई। जहां डॉक्टरो ने घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रोहित यादव 22 वर्ष पुत्र भोनू यादव व राहुल यादव 35 वर्ष पुत्र लल्लू यादव तथा गोलू यादव 22 वर्ष पुत्र नरोत्तम यादव निवासीगण दारागंज प्रयागराज है। तीनों एक ही बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर वाराणसी बाबा विश्वनाथ जल चढ़ाने के लिए गए थे। और वे तीनों वहां से जल चढ़ाकर रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे वापस अपने घर जा रहे थे। कि जैसे ही नेशनल हाईवे रसार गांव के पास पहुंचे ही थे कि इतने में सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जहां भगवा रंग को खून से लतफत देख वहां भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। जिससे पुरे रोड पर भीषण जाम की स्थिति बन गई।
लोगों ने इसकी जानकारी हंडिया पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस बुलाकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहा में ले गए जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यदर्शियों के अनुसार दो कांवरिया की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, जिनके पैर बुरी तरह से कट गए हैं। तो वही एक को हल्की-फुल्की छोटे बताई जा रही हैं।
घटना के बाद वहां जोर शोर पर चर्चा रहा कि आखिरकार कांवरिया के लिए सड़क वनवे किया गया है तो कावरिया रूट पर आम लोगों की चार पहिया वाहन कैसे फर्राटे मार रहे हैं। जो लोगों के मन में एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहे है कि इसमें हंडिया कोतवाल व लगाए गए पुलिस कर्मियों की लापरवाही समझे या फिर कांवरियों का दुर्भाग्य। लोगों का कहना है कि कांवरियों के लिए रोड तो निर्धारित कर दिया गया है। परंतु बरौत बाजार में कांवरियों के रोड पर भी अतिक्रमण बना रहता है जिससे उनको आने-जाने में काफी परेशानियां उठानी पड़ती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad