Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: जर्जर पोल गिरने से महिला का पैर दो हिस्सों में बंटा

SV News

लोगों ने नगर निगम जोन दफ्तर पर किया प्रदर्शन

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी अशोक टॉकीज चौराहे के पास शनिवार दोपहर ढाई बजे के लगभग सड़क किनारे लगा सीवर लाइन का पोल अचानक गिर गया। इसकी चपेट में लक्ष्मी नगर मोहल्ले की रहने वाली तारा देवी पत्नी रमेश चंद भारतीय आ गई। इससे तारा देवी का दाहिना पैर दो हिस्सों में बट गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा घायल तारा देवी को इलाज के लिए अस्पताल ली गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने नगर निगम जोन पांच कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना है कि पोल काफी दिन से लटका हुआ था। इसकी कई बार शिकायत नगर निगम कार्यालय पर की जा चुकी है। आज सुबह भी स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय जाकर पुल के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की थी। लोगों का कहना है कि इसके बाद भी नगर निगम लापरवाह बना रहा। घटना में घायल तारा देवी इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, तथा उसका पति सिविल लाइन में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। मूल रूप से रमेश चंद्र भारतीय गाजीपुर के रहने वाले हैं। वह यहां अपनी ससुराल में किराए का कमरा लेकर रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad