Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

योगी सत्यम पर आध्यात्मिक लाभ का साधन बता यौन शोषण का आरोप, राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज स्थित झूंसी के चर्चित क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान के संचालक योगी सत्यम पर एक विदेशी महिला ने दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की है। महिला का आरोप है कि आश्रम संचालक ने उसे यह विश्वास दिलाया कि यौन क्रियाएं आध्यात्मिक हैं। आरोपी ने यह भी कहा कि ये यौन क्रियाएं संन्यासी बनने के लिए जरूरी हैं। कनाडा की महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को चार जुलाई 2024 को दिए अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि लगभग 2001 के अंत में, उसने भारत का दौरा किया था। तब पति के धोखे की वजह से वह भावनात्मक रूप से कमजोर स्थिति में थी।
बताया गया कि इस दौरान योगी सत्यम ने फोन कर भारत में अपने आश्रम में आने के लिए कहा। पीड़िता जनवरी 2002 में लगभग एक महीने के लिए उसके आश्रम में रही। इसके बाद आश्रम संचालक ने उसे संन्यासी बनने और अपने आश्रम में सेवा करने के लिए प्रेरित किया। योगी सत्यम ने 2002 में अपनी क्रियायोग यात्रा में पीड़िता को शामिल होने के लिए कहा। इस यात्रा के दौरान योगी सत्यम ने पहली बार पीड़िता पर यौन संबंध बनाने का दबाव डाला।
2002 में अमेरिका के दौरे के दौरान पीड़िता को बार-बार यौन शोषण का सामना करना पड़ा। पीड़िता का आरोप है कि कुछ अवसरों पर आरोपी यौन संबंध के तुरंत बाद उससे ध्यान व श्वांस संबंधी अभ्यास करने के लिए कहता था, जिससे पीड़िता को विश्वास हो कि इन यौन क्रियाओं से उसे आध्यात्मिक लाभ हो रहा है।
क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान के संचालक, योगी सत्यम ने कहा कि मेरा आश्रम एक अंतरराष्ट्रीय कल्याणकारी संस्था है। इस आश्रम को हड़पने और कब्जा करने की कई बार कोशिश हो चुकी हैं। पूर्व में साजिश के तहत मेरे विरुद्ध शिकायत की गई थी। अब वही लोग इस महिला से झूठी शिकायत करा रहे हैं। सारा मामला झूठा हैं। सारे आरोप मनगढ़ंत हैं। यह महिला नवंबर 2023 में ही आश्रम विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित की जा चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad