Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजारोड में शोक सभा आयोजित, पूर्व विधायक नीलम करवरिया को दी गई श्रद्धांजलि

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। क्षेत्र के पांती गांव स्थित मानस वाटिका में सोमवार को शाम करीब चार बजे एक शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में मेजा की पूर्व लोकप्रिय विधायक रहीं नीलम करवरिया को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वहां मौजूद सभी शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर सभी ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखा गया। विश्व हिन्दू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष ईंजी नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि नीलम करवरिया मेजा की लोकप्रिय के साथ-साथ बहुत ही सरल व सहज महिला थीं। मेजा ही नहीं बल्कि यमुनापार में उनकी लोकप्रियता थी। उनके द्वारा लोगों के बीच में अपना समय देना गरीबों के साथ सदैव खड़ा रहना आज लोगों को खल रहा है। प्रधान गड़ेवरा अनिल शुक्ला ने भी उन्हें मेजा की लोकप्रिय के साथ-साथ उन्हें माता सीता के पदचिन्हों पर चलने वाला बताया। उन्होंने कहा कि वह माता सीता की तरह अपने दायित्वों का निर्वहन किया। समय ने नीलम करवरिया के साथ छल किया है। भाजपा नेता जयशंकर पाण्डेय ने कहा कि वह मेजा में सभी के सुख-दुख में शामिल होती थी। जरुरतमंदों की मदद में कभी पीछे नहीं हटीं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुन्नन शुक्ला ने कहा कि वह मेजा में किसी के यहां शादी समारोह होता था और उन्हें आमंत्रित करता था तो वह हंसते हुए कार्यक्रम में शामिल होती थी। उनके व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौजूद सभी लोगों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया और उन्हें जननेता बताया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी सिध्दांत तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, राहुल मिश्रा, नाथू गुप्ता, अनिल शुक्ला, ओपी पाण्डेय, अनीश मिश्रा सोनू, दीपक तिवारी, रमाशंकर निषाद, गुरु शुक्ला, शमी शुक्ला, मंटू मिश्रा, आशीष उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, विनय शुक्ला, सुभाष पयासी, अनिल पाण्डेय कोहड़ार, आशुतोष प्रजापति, सबल तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad