Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एनएसएस: सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

sv news


दिखा सेवा-संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का अनुपम संगम

सैदाबाद, प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ल)। राजकीय महाविद्यालय, सैदाबाद के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर आज महावीर सुमित्रा महिला महाविद्यालय, बजहां मिश्रान परिसर में उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. राकेशधर त्रिपाठी रहे। 

sv news


कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशीष जोशी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय, धनूपुर की प्राचार्या प्रो. शुभा जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. आशीष जोशी के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि का अभिनंदन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा-भाव, अनुशासन एवं सामाजिक प्रतिबद्धता के संस्कार विकसित करती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रयागराज में राजकीय महाविद्यालयों की नींव माननीय पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. राकेशधर त्रिपाठी जी द्वारा ही रखी गई थी, जो इस संस्थान के लिए गौरव का विषय है। प्राचार्य ने शिविर के दौरान संचालित स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रमों एवं बौद्धिक सत्रों की सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ. राकेशधर त्रिपाठी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए सेवा को जीवन का अनिवार्य मूल्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा के समुचित निखार के लिए मौखिक शिक्षा, सुदृढ़ याददाश्त और उत्कृष्ट संस्कार अत्यंत आवश्यक हैं। यदि युवाओं में ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का समावेश हो, तो वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सशक्त वाहक बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. शुभा जोशी ने अपने संक्षिप्त किन्तु सारगर्भित संबोधन में कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता एवं सामूहिकता की भावना का विकास करते हैं और उन्हें समाज से जोड़ते हैं। इस अवसर पर एन एस एस के स्वयंसेवकों ने आकर्षक नृत्य, मधुर गीत, सामाजिक विसंगतियों पर आधारित प्रभावशाली नाटक एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी सजीव एवं संदेशपरक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया तथा समाज के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से बार-बार गुंजायमान होता रहा।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. रेखा वर्मा ने कुशलता एवं सौम्यता के साथ किया। शिविर की विस्तृत आख्या कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मारुति शरण ओझा ने प्रस्तुत की, जिसमें सात दिनों की गतिविधियों का क्रमबद्ध विवरण दिया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय यादव द्वारा व्यक्त किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सामूहिक प्रयास को दिया। समारोह राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ, किंतु शिविर के माध्यम से जागृत सेवा-संस्कार और सांस्कृतिक चेतना की ज्योति स्वयंसेवकों के अंतर्मन में दीर्घकाल तक आलोकित रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad