Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में धूमधाम से नवनिर्मित नवीन पुलिस चौकी का डीसीपी ने किया उद्घाटन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गुरुवार को शहर के थाना कर्नलगंज में नवनिर्मित नवीन पुलिस चौकी मम्फोर्डगंज का डीसीपी सिटी ने कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ फीता काट कर उद्घाटन किया गया। उक्त उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता चौकी प्रभारी मम्फोर्डगंज उपनिरीक्षक संदीप यादव ने किया।

SV News

बता दें कि थाना कर्नलगंज में स्थित मम्फोर्डगंज पुलिस चौकी सिक्सलेन हाइवे निर्माण की जद में आने से वहां से हटाकर दूरदर्शन चौराहे पर नवनिर्माण किया गया। निर्माण कार्य पूरा होने पर पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा व एडिशनल पुलिस कमिश्नर एन कोलांची के कर कमलों द्वारा गुरुवार को नवनिर्मित नवीन पुलिस चौकी मम्फोर्डगंज का डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने फीता काट कर उद्घाटन किया।

SV News

इस दौरान नवीन पुलिस चौकी को दुल्हन की तरह फूलों से सजाया गया था। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवीन पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में आए सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों क्षेत्र के लोगों का चौकी प्रभारी संदीप यादव ने आभार जताया। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज राजीव कुमार यादव, नुसरत उल्ला खां (पी.डी.- पी.आई.यू प्रयागराज), थाना प्रभारी कर्नलगंज, थाना प्रभारी जार्जटाउन, थाना प्रभारी शिवकुटी सहित मम्फोर्डगंज पुलिस चौकी के कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad