Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सैकड़ों लोगों ने लिया शिव सेना की सदस्यता

SV News

शिव सेना के प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद, प्रदेश सचिव रूचि तिवारी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही मजबूती 

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। शिवसेना की बैठक विष्णु वाटिका पौसिया मेजारोड में रविवार को सम्पन्न हुई। इसमें शपथ ग्रहण के साथ सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों ने शिव सेना की सदस्यता ली। शिवसेना की युवा क्रांति प्रयागराज से आगे बढ़ते-बढ़ते आज प्रदेश के अधिकतर जिलों तक पहुंच चुकी है। शिव सेना की नीतियों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोग तेजी से जुड़ने लगे हैं। शिव सेना की प्रदेश सचिव श्रीमती रूचि अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में संगठन विस्तार के साथ सनातन धर्म की रक्षा और माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिए। शिव सेना के प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद ने कहा कि संगठन को एक परिवार बनाकर आपस में प्रेम और सहयोग से पूरी लगन के साथ मजबूत करने पर सभी लोग जोर दें।
कार्यक्रम में चंद्रमा प्रसाद शुक्ला, काशी प्रांत संयोजक बब्लू उपाध्याय, संरक्षक,जिला प्रमुख सोनू सेठ जिला प्रमुख युवाओं सेना, शशिकांत, विपिन सिंह, जिला प्रमुख अधिवक्ता प्रकोष्ठ सुरेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रोहन तिवारी, जिला मंत्री अमित मिश्रा, जिला मंत्री विकास तिवारी, रोहित शुक्ला, विनय तिवारी, बृजेंद्र कुमार पांडेय, ओम प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad