Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कूलर चलाने पहुंचे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

SV News

योगाभ्यास के बाद कूलर चलाने गया युवक, करंट की चपेट में आने से हुआ हादसा

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में मंगलवार की सुबह योगाभ्यास के बाद कूलर चलाने गए युवक की करंट की चपेट मे आने से मौत हो गई। मौत से परिवार मे कोहराम मच गया। घरवालों की चीख- पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई।
उक्त गांव निवासी गणेश यादव (35) पुत्र स्व. संतोष कुमार यादव मंगलवार की भोर में योगाभ्यास करने के बाद पसीना सुखाने के लिए घर में कूलर चलाने गए। इस दौरान कूलर में करंट आ गया। जिसके चपेट में आ गए। उसने मां बचाओ की आवाज लगाई। शोर सुन कर परिजन दौड़ कर पहुंचे और तार काट कर करंट की चपेट से हटाया। 
इसके बाद पहले प्राइवेट चिकित्सक के पास फिर मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही मां चमेलादेवी, पत्नी कुसुम देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पिता की मौत से अनजान दो वर्ष का पुत्र कार्तिकेय मां को रोता देख बिलख रहा।
मृतक दो भाई में छोटा था। घर पर रह कर किसानी करता था। बड़ा भाई योगेश यादव बाहर रहता है। प्रधान प्रतिनिधि जयशंकर मिश्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि कूलर चलाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हुई। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad