Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिला कायस्थ समाज का एक प्रतिनिधिमंडल

SV News

लोकसभा चुनाव में देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने की दी बधाई

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। पूरे देश की जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले सदन के तीसरे सबसे बड़े दल व विगत लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अखिलेश यादव से कायस्थ समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. शक्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में भेंट किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने विगत राज्य सभा चुनाव में पूर्व मुख्य सचिव कायस्थ आलोक रंजन की हार के पीछे छिपे षड्यंत्रों की चर्चा करते हुए ऐसे तत्वों से सदैव सतर्क रहने हेतु आगाह किया। साथ ही पार्टी मुखिया द्वारा कायस्थ समाज की बेहतरी एवं राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक उन्नयन हेतु प्रत्येक स्तर पर प्रयास करते हुए संगठन से लेकर सदन तक पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की बात भी कही गई। इतनी व्यस्तता के बावजूद काफी देर तक चली इस भेंट वार्ता के दौरान आत्मीयता से परिपूर्ण सहज व निश्छल प्रेम व्यवहार हेतु डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही इस शिष्टाचार भेंट के सूत्रधार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा ने बड़ी ही सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। भेंट करने वाले इस शिष्टमंडल में मुख्य रूप से एम.एल.सी. आशुतोष सिन्हा, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव व मनोज चित्रांश इत्यादि सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad