Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

SV News

बस में फंसकर डेढ़ सौ मीटर तक घिसटता रहा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मिनी बस से टकराए युवक की बाइक बस में फंस गई। जिससे करीब डेढ़ सौ मीटर युवक की घिसटता चला गया। जिससे उसकी जान चली गई। ग्रामीणों ने दौड़ा कर बस को रोका तब जाकर बस में फंसे युवक को बाहर निकला जा सका। घटना से घर में कोहराम मच गया है।
फूलपुर कस्बे के पूरा अच्छाई मोहल्ला निवासी ताज मोहम्मद (35) पुत्र मिस्सन हसन सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बाइक से अपनी दुकान पर जा रहा था। वह जैसे ही फूलपुर तहसील मुख्यालय के सामने प्रयागराज जौनपुर राजमार्ग पर पहुंचा था कि फ्लाई ओवर से नीचे उतर रही तेज रफ्तार मिनी बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद युवक की बाइक बस में फंस गई, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी और करीब 150 मीटर तक युवक बस में फंसकर घिसटता गया। ग्रामीण ने दौड़ाकर बस को रोकवाया तब तब जाकर उसे बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने शहर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचने पर वहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को सिर्फ एक बेटी नूर फातिमा है। घटना से घर में कोहराम मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad