Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

विहिप के सह प्रचार प्रमुख बनाए गए श्रीकान्त यादव, मिली बधाई

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। विश्व हिन्दू परिषद यमुनापार प्रयागराज द्वारा अपने संगठन में विस्तार करते हुए पत्रकार श्रीकान्त यादव को विश्व हिन्दू परिषद संगठन में सह प्रचार प्रमुख यमुनापार बनाया गया है। जिससे उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है। 

बता दें कि विश्व हिन्दू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष ईंजी नित्यानंद उपाध्याय की संस्तुति पर संगठन के सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से विश्व हिन्दू परिषद ने संगठन का विस्तार करते हुए मेजा के खौर गांव निवासी युवा पत्रकार श्रीकान्त यादव को सह प्रचार प्रमुख यमुनापार मनोनीत किया है। सह प्रचार प्रमुख के पद पर मनोनयन के बाद श्रीकान्त यादव ने कहा कि जब-जब देश में विरोधी ताकतें हावी हुई हैं, तब-तब विश्व हिन्दू परिषद ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऐसे संगठन में जगह मिलने पर गौरवान्वित महसूस हो रहा है। श्री यादव ने आगे कहा कि वह संगठन के विचारों एवं सिध्दांतों पर चलकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे एवं अपने पद पर रहते हुए दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यमुनापार ईंज़ी नित्यानंद उपाध्याय, संगठन मंत्री सुभाष गिरी, कृपाशंकर, नारायण शर्मा, रमाकांत, रविशंकर, रामसिंह कबीर, रविता देवी, खुशबू देवी, विजय शंकर मिलन व यमुनापार के समस्त पदाधिकारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad