प्रयागराज (राजेश सिंह)। विश्व हिन्दू महासंघ गोरक्षा प्रयागराज मंडल कार्यालय 109/6बी जवाहरलाल नेहरू रोड़ पर, मौन धारण के साथ पुष्प विनम्र श्रद्धांजली दी गई। संघठन के संभाग प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि लोकप्रिय जननेता एवं प्रयागराज के मेजा की पूर्व विधायक श्रीमती नीलम करवरिया के निधन पर गहरा दुःख जताया गया उन्होंने कहा कि नीलम जी एक अच्छे जननेता,एवं पारिवारिक व्यवहारों के लिए सदैव जानी जाएगी। उनका इस दुनियां से असमय जाना समाज एवं राजनीतिक दलों के लिए अपूर्णनीय क्षती है। उनकी कमिया को जनता सदैव महसूस करेंगी। गोरक्षा संघठन के मंडल प्रयागराज प्रभारी नीरज कुमार द्विवेदी ने कहा की मेज़ा, प्रयागराज की जनता - जनार्दन ने उनके पारिवारिक देख रेख कारण के उन्हें भाभी माँ से संबोधित करती थी। वो इस कलयुग में पूर्व विधायक बारा उदयभान करवरिया के लिए शती सावित्री थी। जिस तरह से उन्होंने परिवार की राजनीतिक विरासत को सम्भालेते हुए ,परिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ,जनता जनार्दन के बीच सुख-दुःख को साझा करती थी। वे सनातन संस्कार में रहकर राजनीति जीवन में कहीं बहु धर्म तो कहीं बेटी और भाभी मां बनकर फर्ज को निभायी। उनकी कमियां सदैव रहेगी। उनके सरल स्वभाव अति मृदुभाषी और कर्मठता जन, क्षेत्रीय महिलाओं के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेंगी। नीरज द्विवेदी ने कहा कि मां के बाद भाभी मां नीलम करवरिया का जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उनका असमय से जाना हम जैसे लोग अनाथ महसूस करेंगे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजली देने वालों में अजय पांडेय, पप्पू सिंह गौतम, सेवालाल पटेल, सनी विश्वकर्मा, अरविंद प्रताप सिंह, अरुण सिंह, राजेश त्रिपाठी, विनय मिश्रा, परवीन गोस्वामी, सुनील कुमार सोनकर, संदीप गोस्वामी, जयवर्धन तिवारी, माधव शुक्ला, मनीष गुप्ता, नीलम गिरी, आशुतोष, शिवम तिवारी, नंदलाल ,चंदन कुमार, आशुतोष त्रिपाठी एडवोकेट, पवन पांडे मिथिलेश मौर्य, गौरव उपाध्याय मौजूद रहे।