Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Shambhavi Mobile

डीजीपी की चिंता छोड़कर 2027 की तैयारी पर ध्यान दें अखिलेश तो बेहतर: राजेश्वर सिंह

SV News

लखनऊ (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश में पुलिस महानिदेशक के चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश्वर सिंह निशाना साधा है।राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर ध्यान देने के लिए कहा है।
भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि पहले आपको कार्यवाहक डीजीपी होने पर परेशानी थी,अब नियमित डीजीपी चयन की प्रक्रिया लागू किए जाने पर भी परेशानी है। राजेश्वर सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व में यूपी की कानून व्यवस्था प्रत्येक परिस्थित में आदर्श है। पिछले सात साल में प्रदेश की कानून व्यवस्था अग्रणी बनी हुई है। 
राजेश्वर सिंह ने कहा कि अप्रैल 2024 तक 10902 इनकाउंटर में 197 अपराधी मारे गए और 6329 अपराधी घायल हुए। 904 अपराधियों के विरुद्ध NSA के अंतर्गत कार्रवाई हुई, 68 माफिया गैंग को पूरी तरह नष्ट किया गया है।पिछले चार साल में माफियाओं की 3758 करोड़ से अधिक की संपत्ति ध्वस्त की गयी। 2401 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। 66575.75 हेक्टेयर अवैध संपत्ति मुक्त कराई गई। अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध 4650 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
राजेश्वर सिंह ने कहा कहा कि यूपी में डीजीपी चाहे स्थाई हो या कार्यवाहक,अपराधियों-माफियाओं के विरुद्ध यह कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।उप्र सरकार द्वारा लागू नई प्रक्रिया के अंतर्गत डीजीपी चयन के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी गठित होगी। इसमें UPSC के सदस्य सहित UP PSC के अध्यक्ष सहित 6 महत्वपूर्ण सदस्य होंगे।राजेश्वर सिंह ने कहा कि कृपया प्रदेश हित में विकास के मुद्दों पर सार्थक बातें कीजिए एवं सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाइए और 2027 की तैयारियों पर ध्यान दीजिए।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को एक्स पर लिखा कि सुना है किसी बड़े अधिकारी को स्थायी पद देने और उसका कार्यकाल 2 साल बढ़ाने की व्यवस्था बनायी जा रही है। सवाल ये है कि व्यवस्था बनाने वाले ख़ुद 2 साल रहेंगे या नहीं। कहीं ये दिल्ली के हाथ से लगाम अपने हाथ में लेने की कोशिश तो नहीं है। दिल्ली बनाम लखनऊ 2.0।
बताते चलें कि राजेश्वर सिंह पुलिस अफसर से विधायक बने हैं।पिछले विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर रहे राजेश्वर सिंह वीआरएस लेकर भारतीय जनता की सदस्यता ली थी।इसके बाद राजेश्वर सिंह लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े और विधायक बने।राजेश्वर सिंह एनकाउंटर स्पेशलिस्ट होने के साथ ही अपने आईपीएस,आईएएस खानदान के लिए लिए भी काफी चर्चा में रहे हैं।राजेश्वर सिंह के पिता रणबहादुर सिंह यूपी पुलिस से डीआईजी के पद से रिटायर हुए थे। राजेश्वर की पत्नी लक्ष्मी सिंह आईपीएस अधिकारी हैं। 1994 में प्रांतीय पुलिस सेवा में चयन होने के बाद राजेश्वर सिंह की पहली पोस्टिंग भी लखनऊ में ही हुई। राजेश्वर सिंह लखनऊ में हजरतगंज,गोमतीनगर जैसे अहम सर्किल के सीओ रहे और ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर बहुत जल्द अपनी पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में बना ली।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion