कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मतदान
प्रयागराज (राजेश सिंह)। फूलपुर विधानसभा के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। कुल बारह प्रत्याशी मैदान में हैं। चार लाख सात हजार से अधिक मतदाता हैं। वोटिंग शाम पांच बजे तक होगी। ज्यादातर बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। नैका प्राथमिक विद्यालय पर करीब सवा सात बजे वोटिंग शुरू हुई। फिलहाल कहीं से बड़ी शिकायत नहीं आई है। चुनाव में 43.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई है। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
झूंसी में 80 वर्षीय शकुंतला देवी अपने परिवार के साथ झूंसी के सेंट्रल एकेडमी मतदान केंद्र पर वोट डाला। झूंसी के कई बूथ पर मतदाता पर्ची न बनने के कारण लोग परेशान रहे। सर्वर धीमा होने सर्वर धीमा होने के ऑनलाइन पर्ची मुश्किल से बन रही है। बूथों पर लगे पार्टी के बस्ते के आगे वोटर भटक रहे हैं। शहर उतरी से सपा प्रत्याशी रहे संदीप यादव सपा के कैंप पर पर्ची बना रहे हैं। छतनाग के बूथों पर सिर्फ भाजपा एवं सपा के बस्ते दिख रहे हैं। बसपा के लोग काफी देर तक नजर नहीं आए। झूंसी कोहना बूथ पर भी सुबह 9:00 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। एक्का दुक्का लोग ही आकर मतदान करते रहे।
फूलपुर उप-चुनाव को लेकर भले ही भाजपा, सपा व बसपा समेत अन्य पार्टियों ने अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा रखी हो, लेकिन मतदाताओं में उत्साह की कमी से घटे प्रतिशत ने राजनीतिक पंडितों के होश उड़ा दिए है। बुधवार को मतदान के दिन कुछ मतदान केंद्रों को छोड़ दें तो किसी भी बूथ पर कतार नहीं देखी। प्राथमिक विद्यालय बाबूगंज के बूथ संख्या 97 पर 51.9 प्रतिशत व 98 पर 42.2 प्रतिशत, कनौजा कला के बूथ संख्या 99 पर 43.86 प्रतिशत, इफको के बूथ संख्या 91 और 92 पर 23.68 फीसदी मत पड़े।
केंद्रीय विद्यालय घियानगर पिंक बूथ पर बेहद कम मतदान हुआ, जबकि इस बूथ से संबंधित मतदाता अधिकारी और कर्मचारी व उनके परिवार शामिल हैं। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय घियानगर इफको मतदान केंद्र से संबंधित कल 1977 मतदाता हैं। इसमें पुरुष 1,100 और महिला मतदाता 8,77 हैं। सुबह सात से पांच बजे तक सिर्फ 468 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 272 पुरुष व 196 महिलाएं शामिल हैं। इस बार मतदान 23.68 फ़ीसदी रहा। इसके पहले चुनाव में 30 फीसदी मतदान हुआ था। इफको के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया व प्रथम महिला विनीता कुदेशिया ने सुबह मताधिकार का प्रयोग किया।
फूलपुर सांसद के अंदावा मतदान केंद्र पर भी बेहद कम हुई वोटिंगझूंसी। फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल के अंदावा स्थित मतदान केंद्र पर भी वोटिंग बेहद कम हुई। दिनभर में एक दफे भी मतदाताओं की संख्या सात-आठ से ज्यादा पार नहीं कर सकी। पटेल बाहुल सांसद प्रवीण पटेल की ग्रामसभा में भी मतदान के प्रति लोगों में भारी उदासीनता देखी गई। यहां के कुल तीन बूथों पर कुल 3199 मतदाता हैं। दोपहर तीन बजे तक केवल 700 के आसपास ही लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
झूंसी में सेंट्रल एकेडमी स्कूल ने बने पोलिंग बूथों का डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर सुरक्षा और व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली।