Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में विभिन्न कार्यक्रम कर मनाई गई सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती

SV News

सपा कार्यालय में हुई संगोष्ठी

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती आज विभिन्न कार्यक्रम कर मनाई गई।
सपा जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव एवं यमुनापार पप्पू लाल निषाद की संयुक्त अध्यक्षता में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं नेसुबह 11बजे उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन किया। तदुपरांत आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने स्व मुलायम सिंह यादव को समाज के वंचितों, शोषितों, पीड़ितों, किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, किसानों, बेरोजगारों सहित आम आदमी के हितों को लेकर आजीवन संघर्ष किया। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने कई ऐसे फैसले लिये जो मिल का पत्थर साबित हुए। केंद्रीय रक्षा मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने ने सैनिकों के हितों को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिये जिसके चलते शहीदों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों के पास आते हैं और पूरे सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाती है।
सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को सामाजिक विषमता को पाटने के लिये राजनीतिक संघर्ष का अतुल्य योद्धा बताया।उन्हें पद्म विभूषण से विभूषित भी किया गया। किसानों के हितों को लेकर संघर्ष रत रहने के कारण उन्हें धरती पुत्र कहा गया।
इस अवसर पर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पतालों मेंतथा पार्टी कार्यालय के सामने राहगीरों को फल वितरित किया। उधर मेजा के भड़ेवारा में सपा के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह की अगुबाई में जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पू लाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एम एलसी डॉ मानसिंह यादव,संदीप पटेल,हाकिम लाल बिन्द, धर्मराज पटेल, पंधारी यादव,सत्यवीर मुन्ना, कृष्ण मूर्ति यादव, हाजी मुजतबा सिद्दीकी,आर एन यादव, महेन्द्र निषाद, दान बहादुर मधुर, संतोष यादव, शमशाद अहमद, राजेश यादव, मेजर दिनेश यादव, रेहान अहमद,कुलदीप यादव, नाटे चौधरी,शांति प्रकाश पटेल, महेन्द्र सरोज, श्रीमती गीता पासी, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad