256- फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक कुल 8.83 % मतदान हुआ है।
प्रयागराज (राजेश सिंह)। फूलपुर विधानसभा के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। कुल बारह प्रत्याशी मैदान में हैं। चार लाख सात हजार से अधिक मतदाता हैं। वोटिंग शाम पांच बजे तक होगी। ज्यादातर बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। नैका प्राथमिक विद्यालय पर करीब सवा सात बजे वोटिंग शुरू हुई। फिलहाल कहीं से बडी शिकायत नहीं आई है।
झूंसी में 80 वर्षीय शकुंतला देवी अपने परिवार के साथ झूंसी के सेंट्रल एकेडमी मतदान केंद्र पर वोट डाला। झूंसी के कई बूथ पर मतदाता पर्ची न बनने के कारण लोग परेशान रहे। सर्वर धीमा होने सर्वर धीमा होने के ऑनलाइन पर्ची मुश्किल से बन रही है। बूथों पर लगे पार्टी के बस्ते के आगे वोटर भटक रहे हैं।
शहर उतरी से सपा प्रत्याशी रहे संदीप यादव सपा के कैंप पर पर्ची बना रहे हैं। छतनाग के बूथों पर सिर्फ भाजपा एवं सपा के दिख रहे बस्ते। झूंसी कोहना बूथ पर भी सुबह 9:00 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। एक्का दुक्का लोग ही आकर मतदान करते रहे। फूलपुर में केंद्रीय विद्यालय पर म बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान चल रहा है। लोग धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। 256- फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक कुल 8.83 % मतदान हुआ है।