Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में चाकू से गोद कर युवक की हत्या, गंगा किनारे खून से लथपथ मिला शव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के थाना सरायइनायत इलाके के लीलापुर खुर्द गांव में रविवार को रात गंगा नदी के किनारे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने युवक की रक्तरंजित लाश देखी तो सनसनी फैल गई। देखते देखते ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलते ही एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह, एसओ संजय गुप्ता पुलिस फोर्स एवं फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के शिनाख्त का प्रयास किए पर सफलता नहीं मिली। पुलिस को घटना स्थल से एक नट बोल्ट खोलने की लोहे की रिंच, चाकू, शराब की बोतल, हवाई चप्पल, मफलर मिला है। युवक को बाहर से कहीं लाकर मारा गया है। हालांकि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad