Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: टायर फटने से गड्ढे में गिरे ट्रक में लगी आग, ड्राइवर व खलासी झुलसे

SV News

फायरबिग्रेड की टीम ने मशक्कत कर ड्राइवर व खलासी को बचाया, बुझाई आग

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के सराय इनायत थाना क्षेत्र इलाके में एक कोयला लदे ट्रक का टायर फटने से वह गड्ढे में पलट गई और ट्रक में आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ट्रक में लगी आग भयंकर रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस व फायरबिग्रेड की टीम ने मशक्कत कर ड्राइवर व खलासी को बाहर निकाला और झुलसे हुए हालात में अस्पताल भिजवाया। उसके बाद ट्रक में लगी आग को फायरबिग्रेड की टीम ने बुझाया। यह घटना रविवार देर रात हुई। 
मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि रविवार देर रात सराय इनायत थाना क्षेत्र के बगही खुर्द गांव के समीप हाइवे पर एक ट्रक का टायर फटने से वह राजमार्ग की रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में जा पलटी और ट्रक में आग लग गई। सूचना पर फायरबिग्रेड हंडिया व फूलपुर की यूनिट ने मौके पर पहुंचे और ड्राइवर व खलासी को बचाते हुए उक्त ट्रक में लगी आग को बुझाया गया। इलाकाई पुलिस द्वारा ड्राइवर व खलासी को अस्पताल भिजवाया गया है। ट्रक कोयला लादकर कानपुर की तरफ जा रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad