Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महाकुंभ मेले में मैनकाइंड फार्मा ने वितरण किया कंबल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शनिवार को देश की प्रसिद्ध दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा द्वारा महाकुंभ मेला क्षेत्र में गरीबों के लिए निःशुल्क कंबल वितरण प्रसिद्ध डॉक्टर अभिषेक पांडेय व डॉक्टर रामाश्रय सिंह के नेतृत्व में कराया गया।
आप को बता दें कि कंबल वितरण समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर अभिषेक पांडेय कहा कि गरीबों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है। इसमें समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए। डॉक्टर रामाश्रय सिंह ने कहा कि गरीबों के हर दुःख में देश की प्रसिद्ध दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा तत्पर रहती है। इसके तहत ही कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे पात्रों को राहत मिल सके। जिसमें मैनकाइंड फार्मा के रवि पांडेय,आनंद सिंह ,चेतन शर्मा, नितेश जायसवाल,एवं अंकित त्रिपाठी जी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad