Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा में फिर बेखौफ चोरों ने सामान व नगदी सहित करीब पंद्रह लाख उड़ाया

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के एक बार फिर चोरों ने लखनपुर गांव में मकान का ताला तोड़कर लाखों नगदी सहित लाखों के सामान ले उड़े। सुबह चोरी की घटना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता व कोतवाल राजेश उपाध्याय मय फोर्स मौके पर पहुंचे और कुछ देर में डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में भोलानाथ जायसवाल के बीती रात उनके दर्श ट्रेडिंग कंपनी में शुक्रवार की बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी व सामान सहित करीब पंद्रह लाख रुपए की चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर एसीपी रवि कुमार गुप्ता व कोतवाल राजेश उपाध्याय मय फोर्स मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। कुछ देर में डाग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल किया। चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। 

SV News

प्रयागराज व्यापार मंडल के जिला महामंत्री व मेजा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने पुलिस के रवैए से नाराजगी जताई है। पुलिस की कुंभकर्णी नींद से व्यापारियों में खासा आक्रोश है। 
मेजारोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णुप्रकाश उपाध्याय उर्फ पप्पू उपाध्याय ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया है। कहा कि क्षेत्र में पिछले कई महीनों से हो रही बड़ी चोरियों में पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर पाई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad