Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

महाकुंभ से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की हादसे में मौत

sv news

सोनभद्र में ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 6 गंभीर; रायपुर जा रहे थे

sv news


सोनभद्र (किशन पाण्डेय)।
सोनभद्र में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार सभी श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। हादसा बभनी के दरनखाड़ के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया है।

इनकी हुई माैत

  1. लक्ष्मीबाई (30) पत्नी रामकुमार यादव निवासी सूरजगढ़ थाना पुसौर, रायगढ़, छत्तीसगढ़ 
  2. अनिल प्रधान (37) निवासी केसापाली, पुसौर 
  3. ठाकुर राम (58) निवासी मानिकपुर थाना सरैया, सारंगगढ़, छत्तीसगढ़ 
  4. रुक्मिणी यादव (56) पत्नी ठाकुर राम 

घायलों में ये हैं शामिल

sv news
  1. रामकुमार यादव (32) पुत्र चक्रधर यादव 
  2. दिलीप देवी (58) पत्नी चक्रधर यादव 
  3. अभिषेक यादव (6) पुत्र रामकुमार 
  4. अहान यादव (4) पुत्र रामकुमार सभी निवासी सूरजगढ़ थाना पुसौर 
  5. योगी लाल (36) पुत्र ठाकुर राम 
  6. सुलेन्दरी देवी (32) पत्नी योगीलाल 
  7. हर्षित (3) पुत्र योगीलाल निवासी मानिकपुर, थाना सरैया, रायगढ़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad