Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में चार घायल

sv news

प्रयागराज (राजेश शुक्ल)। नेवादा में सरायअकिल के कुम्हारन का पुरवा गांव के समीप रविवार शाम महाकुंभ से गंगा स्नान कर लौट रहे मध्यप्रदेश के विदिशा के श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो महिला और दो पुरुष श्रद्धालु घायल हुए हैं। सूचना के बाद आई पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

मध्यप्रदेश के विदिशा शहर के रहने वाले महेंद्र सिंह राजपूत दो दिन पहले अपने परिवार के सात लोगों के साथ महाकुंभ गंगा स्नान के लिए आये थे।गंगा स्नान के बाद रविवार शाम वह वापस विदिशा लौट रहे थे। शाम 6रू30 बजे के करीब जैसे ही उनकी कार सरायअकिल के कुम्हारन का पुरवा गांव के समीप पहुंची अचानक पहियों में आई खराबी के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने भागकर किसी तरह खेतों में पलटी हुई कार को सीधी किया। हादसे में कार चला रहे महेंद्र सिंह राजपूत और उनके घर के केशव सिंह राजपूत,राधा राजपूत और वैष्णवी राजपूत घायल हो गये। मौके पर जुटे लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद आई पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां राधा और वैष्णवी की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि  महेंद्र राजपूत और केशव को इलाज के बाद  छुट्टी दे दी गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सुरसेनी गांव के पूर्व प्रधान मनोज द्विवेदी घायल श्रद्धालुओं के साथ अस्पताल गये और अपनी मौजूदगी में घायलों का इलाज कराने के बाद अन्य लोगों को अपने साथ घर ले आये और उनके खाने पीने समेत रहने का प्रबंध अपने घर पर ही किया । मामले में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,दो महिला अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि साथ में मौजूद अन्य श्रद्धालु सकुशल सुरसेनी गांव के पूर्व प्रधान के घर ठहरे हुए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad