Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

समाजसेवी के अथक प्रयास से अपनों से बिछड़ी वृद्ध महिला के परिवार को मिली जानकारी

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजारोड बाजार में सुबह एक वृद्ध महिला टहल रही थी कि स्थानीय लोगों ने पुछताछ किया तो पता चला कि वह महाकुम्भ मेले में अपनों से बिछड़ गई हैं। जिस पर स्थानीय पत्रकार श्रीकान्त यादव व बिसहिजन गांव के समाजसेवी योगेश त्रिपाठी के सहयोग से वृद्ध महिला के घर जानकारी पहुंच गई। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वहां से वृद्ध महिला को स्थानीय पुलिस थाने पर ले जाकर परिजनों तक जानकारी पहुंचाने में मेजा पुलिस भी जुटी हुई है। 
बता दें कि सोमवार सुबह मेजारोड बाजार के प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर एक वृद्ध महिला महाकुम्भ मेले में बिछड़ गई थी। जो कि पता नहीं कैसे मेजारोड बाजार आ पंहुची। पुछने पर वह अपना नाम किशोरी देवी तिवारी व अपने पुत्रों का नाम प्रताप नारायण तिवारी व देवनारायण तिवारी निवासी चरखारी जिला महोबा बताया। पत्रकार श्रीकान्त यादव ने उक्त वृद्ध महिला के घर जानकारी देने व मदद के लिए उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिस पर क्षेत्र के समाजसेवी योगेश त्रिपाठी ने अपने परिचित दोस्त महोबा में शेयर किया। जिस पर उक्त वृद्ध महिला के बेटों को पता चल गया। उनके बेटों ने समाजसेवी योगेश त्रिपाठी व पत्रकार श्रीकान्त यादव का आभार व्यक्त किया है। समाजसेवी योगेश त्रिपाठी ने बताया कि उसके बेटे देवनारायण तिवारी अपनी मां को लेने के लिए महोबा से प्रयागराज मेजा आ रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad