Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल: कुंभ, मकर वालों को मिलेगा लाभ, कन्या वालों को तनाव

 

sv news

राशिफल 21 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, शुक्रवार (21 फरवरी 2025) को वृषभ राशि वाले आज किसी बात को लेकर थोड़े से बेचैन और नर्वस हो सकते हैं। अपने ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। कन्या राशि वालों को आज काफी समझदारी के साथ कार्य करने की जरूरत है। मीन वालों का आज शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने का प्लान बनेगा। 3 राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीतेगा। वहीं कुछ राशि वालों का दिन आज उतार-चढ़ाव भरा गुजरने की संभावना है...


हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (21 फरवरी) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (21 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।


मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)

आज आपको एक जगह पर बैठने का मन नहीं करेगा। कोई आपको प्रभावित करने का प्रयास कर सकता है लेकिन आपके ऊपर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप किसी चीज को आसानी से खरीद सकते हैं। कहीं से धन आने का योग बन रहा है। आपके दिमाग में कुछ नया विचार आ सकता है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।


वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)

आप आज किसी बात को लेकर थोड़े से बेचैन और नर्वस हो सकते हैं। जिसका असर आपके काम और दोस्ती पर पड़ सकता है। आज के दिन आपको रोमांच की जरूरत है। बातचीत कर आज आप कुछ अतिरिक्त पैसे बचा सकते हैं। पैसों को लेकर आपको कोई अतिरिक्त रास्ता भी निकालने का प्रयास करना है।

मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)

आज आपको कुछ नया ज्ञान प्राप्त हो सकता है। प्रेमी के साथ कुछ समय बिताने का यह एक अच्छा दिन है। बुद्धिमानी से आपको काम लेने की जरूरत है। बहस करने से बचें। आज अपनी वित्तीय प्रवृत्ति पर बदलाव करने का प्रयास करें। काफी फायदा होगा। ऑफिस की गपशप आपको परेशानी में डाल सकती है।


कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)

आज आपको किसी कारणवश बोरियत का सामना करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को छिपाने से बचें। व्यापार को लेकर काफी सक्रिय रहने की जरूरत है। आज काम को आप मजेदार अंदाज में करने का प्रयास करें। दिन अच्छा जाएगा। किसी नए कार्य के लिए भी आप कोशिश कर सकते हैं।


सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)

आज आप कुछ अलग कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। आज आप आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। अपनी वित्तीय स्थिति के बारे में आकलन करने का प्रयास आपको करना चाहिए। गरीबों की मदद करने का प्रयास आपको जारी रखना होगा।


कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)

आज आप किसी कारणवश तनावग्रस्त या परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपका साथी कोई रास्ता निकालेगा। आप साथी को आज समय देने का प्रयास करें। आज कैश और क्रेडिट कार्ड को संभाल कर रखने की जरूरत है। आपको अपनी शक्ति का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।


तुला राशि (aaj ka tula rashifal)

आपके लिए आज संचार कौशल बहुत महत्वपूर्ण है। ऊर्जा बचाकर रखने का प्रयास करें। भविष्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपको आज जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की जरूरत है।


वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)

आज आप मांगने वालों से सावधान रहने का प्रयास करें। अपने साथी के साथ आपको अपने दिल की बात को खुलकर रखना चाहिए। आज अपने वित्तीय रहस्यों को छिपाने का प्रयास करें। किसी कारणवश आज आप नर्वस महसूस कर सकते हैं, लेकिन इसे अपने सहकर्मियों व दोस्तों से छिपाने की कोशिश करें।


धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)

आज आप दिनभर काफी सकारात्मक रहेंगे। अपने पक्ष को रखने से पीछे नहीं हटें। आपकी चतुर बुद्धि किसी ऐसे कार्य में फंसा सकती है, जिससे आप काफी डरे रहते हैं। आवेग से सावधान रहें। नहीं तो आपको पछतावा करना पड़ सकता है।


मकर राशि (aaj ka makar rashifal)

आज आपको अपने दोस्तों पर भरोसा करना चाहिए। कोई नई तरकीब आपके सामने रख सकते हैं। आपके और आपके प्रियजन के लिए स्पर्श बहुत जरूरी है। आपका आज अचानक से मूड चेंज हो सकता है। अगर आप विवाहित हैं तो पत्नी को समय देने का प्रयास करें नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है।


कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)

आज अपना कार्य दूसरों पर छोड़ने से बचें। आज वित्तीय सलाह लें। अपने सहयोगी को प्रेरित करने के लिए अपने आकर्षण का उपयोग कर सकते हैं। आज आपको वरिष्ठ नागरिकों से मान-सम्मान मिल सकता है। अगर आप काफी समय से पैसों को लेकर चिंतित थे तो आज वह चिंता भी दूर होने की संभावना है।


मीन राशि (meen rashi ka rashifal)

आज आपका दिन सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ा कठिन हो सकता है। वहीं आपको आज कार्यस्थल पर ऐसे काम दिए जा सकते हैं जो आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं है। समझदारी से काम लेने का प्रयास करें। शेयर बाजार में निवेश की प्लानिंग होगी लेकिन इसके लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad