Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल: मेष राशि वालों को मिलेगा प्यार, कर्क वालों को मदद

 

sv news

ग्रहों की चाल के अनुसार, बुधवार (19 फरवरी 2025) को मेष राशि वालों का दिन आज प्रियजन के साथ बीत सकता है। कर्क राशि वालों को विवाद से बचकर कार्य करने की जरूरत है। दोस्त की मदद करें। कुंभ वालों के पास पैसों को लेकर आज कोई नया अनुबंध हो सकता है। 2 राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीत सकता है। वहीं कुछ राशि वालों का दिन सामान्य गुजरेगा...

हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (19 फरवरी) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, बुधवार (19 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।


मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)

आज आपका कीमती समय प्रियजन के साथ बीतेगा। अपनी रुचि साझा कर सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। वहीं पर आज अपनी प्रवृत्तियों को बदलने का प्रयास करें। आज एक समय में एक ही प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित करें। इससे आपको अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की संभावना है।


वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)

आप आज खुद को कार्यस्थल पर ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ पुराने दिनों को लेकर आज चर्चा हो सकती है। खरीदारी का प्लान आपका बन सकता है। कोशिश करें कि आज आप अपने कार्य पर बदलाव करें। कार्य को अधूरा छोड़ना आपके लिए काफी नुकसानदेय हो सकता है।


मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)

आज आपके आस-पास का माहौल काफी रोमांचक भरा रहेगा। अपने साथी को भी इस रोमांच में शामिल कर लुफ्त उठाने का प्रयास करें। आप किसी वित्तीय मुद्दे को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इस पर आपको कोई नई योजना बनानी चाहिए। नए विचारों को अपने कामों के सामने विचलित न होने दें।


कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)

आज आपको किसी विवाद से बचने का प्रयास करना है। साथी की बिना सहमति से कार्य करने से बचें नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आज सहकर्मी आपका साथ देने से पीछे नहीं हटेंगे। इसलिए आपको भी उनका साथ देना चाहिए।


सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)

आज आपके अपने विचारों पर कार्य करने की जरूरत है। दिलचस्प विषय पर अपनी बातें प्रियजन के साथ शेयर करें। आप आज किसी ऐसी चीज के लिए आकर्षित हो सकते हैं जिसे आप वहन करने के लिए सक्षम नहीं हैं। आज आपके सामने कोई अचानक से समाधान आ सकता है। 


कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)

आज आपको एक अलग रास्ता अपनाना पड़ सकता है। अपने साथी के साथ कोई दिलचस्प बात साझा करें, इससे आपके साथी का आपके प्रति प्यार और विश्वास बढ़ेगा। वित्तीय विचार आ सकता है। व्यापार को लेकर भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 


तुला राशि (aaj ka tula rashifal)

आज आप जल्दबाजी में निर्णय बिल्कुल भी न लें। नहीं तो आपको बाद में किसी चीज के लिए पछताना पड़ सकता है। अपने साथी की समस्या को ध्यान से सुने और उसका समाधान करने का प्रयास करें। आज बहुत ज्यादा आपका खर्च हो सकता है। इससे बचें। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर चर्चा हो सकती है।


वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)

आज आप किसी कार्य को लेकर थोड़ा असमंजस महसूस कर सकते हैं। कोई निर्णय लेने के लिए आप अपने साथी की मदद लेंगे। समय पर विचार कर कोई निर्णय लेना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अपने आस-पास के लोगों की बातों पर ध्यान दें।


धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)

आज आप चीजों को किसी और तरीके से करने के लिए योजना बनाएंगे। आज आपका मनपसंद व्यक्ति आपसे मिल सकता है। आप उससे काफी खुश रहेंगे। दिलचस्पी भरा आप काम करने का प्रयास करेंगे। लेकिन आपको पहले अपने अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करना चाहिए।


मकर राशि (aaj ka makar rashifal)

आज आपको काफी सोच-विचारकर कोई कठिन निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने प्रियजन को भी कोई नया कौशल सिखाने का प्रयास करें। धन को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है। आज आपको अपने और कार्यों के ऊपर थोड़ा अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है।


कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)

आज आपके सामने पैसों को लेकर कोई अनुबंध हो सकता है। नया विचार आपके सामने प्रस्तुत किया जाएगा। अपने साथी के साथ तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। अपना कार्य किसी और पर छोड़ने से बचें नहीं तो आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।


मीन राशि (meen rashi ka rashifal)

आज आपको निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। इसके लिए आप अपने किसी खास दोस्त से सलाह ले सकते हैं। अधिक अपेक्षा करने से बचें। जरूरत से ज्यादा खर्च आपके भविष्य के लिए सही नहीं है। दिखावा करने से आपको बचना है। आज कार्यस्थल पर चीजें आपको उत्साहित कर सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad