Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल: रविवार को मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा गुजरेगा आज का दिन

 

sv news


16 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, रविवार (16 फरवरी 2025) को मिथुन राशि वालों को अपने बजट के हिसाब से कार्य करने की जरूरत है। कर्क वाले सुरक्षा को लेकर कार्य करने का प्रयास करें। प्रेमी की बात को मानें। कुंभ वालों के लिए आज खरीदारी का प्लान बन सकता है। 2 राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीतने की संभावना है। वहीं कुछ राशि वालों का दिन सामान्य गुजर सकता है...


आस्था -धर्म। हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (16 फरवरी) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चंद्रमा का गोचर सिंह राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (16 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)

आज आप दिनभर आलस्य महसूस कर सकते हैं। किसी प्रियजन के साथ अपना कीमती समय बिताने का प्रयास करें। आज आपको खरीदारी से बचने का प्रयास करना है। कुछ चीजें आपका ध्यान आकर्षित कर सकती हैं। लेकिन आपको इससे बचने का प्रयास करना है। किसी नए प्रोजेक्ट में कूद सकते हैं। संकोच करने से बचें।

वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)

आज आपको किसी की अचानक से जरूरत पड़ सकती है। आप आज किसी को भी अपनी वाणी से आकर्षित कर सकते हैं। प्रेमी भी आपसे आज काफी खुश नजर आएगा। पैसे कमाने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बचत पर ध्यान दें। किसी कार्य के लिए आज आप काफी दूर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)

आज आप काफी लोगों से मिलने का प्रयास करेंगे। आपका आज सबसे ज्यादा समय मुलाकात में जा सकता है। अपने साथी से प्यार करने का प्रयास करें। उससे दिल की बात को साझा कर सकते हैं। आज अपने बजट को लेकर कार्य करने की जरूरत है। टीमवर्क से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)

आज आपको अपनी सुरक्षा पर कार्य करने की जरूरत है। साथी के मनचाहे जगह पर जाने का प्रयास करें। प्रेमी की बात को मानें। आज अपने आस-पास के लोगों का भी ख्याल रखें। ऐसा करने से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। दिन में कहीं घूमने जा सकता हैं। कोई नया विचार आपके मन में आज आ सकता है।

सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)

आज किसी कार्य के लिए आप इधर-उधर घूम सकते हैं। किसी से आपको बेवजह बहस करने से बचना है। रोमांटिक समय आपको और आपके साथी को काफी करीब लाएगी। वित्तीय अवसर से सावधान रहें। जोखिम से बचें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज काम को समय पर पूरा करने का आपको भरपूर प्रयास करने की जरूरत है।

कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)

आज आप अपनी भावनाओं को अपने ऊपर हावी न होने दें। शांति बनाए रखें। किसी कार्य को लेकर आज आप अपनी असहमति दर्ज करा सकते हैं। वित्तीय रणनीति पर कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज काम पर जोखिम उठाने का प्रयास करें, लाभ मिलेगा। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि (aaj ka tula rashifal)

आज आपके आस-पास के लोग आपके बारे में टिप्पणी कर सकते हैं। उनसे दूरी बनाने का प्रयास करें। आज की रात आप रोमांटिक समय बिता सकते हैं। माहौल अच्छा है। व्यापार को लेकर आप काफी एक्टिव रहेंगे। किसी प्रोजेक्ट की समस्या को हल करने के लिए आज आपके पास कोई बढ़िया विचार आएगा। दिन का लाभ लें।

वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)

आज आप अकेले ही कोई भी कार्य बेहतर तरीके से कर सकते हैं। दिन में काफी ऊर्जावान बने रहेंगे। ईर्ष्यालु प्रवृत्ति पर काबू रखें। पैसों को लेकर लापरवाही बरतने से बचें। किसी बात को लेकर आपके अंदर चिड़चिड़ापन आ सकता है। इसलिए इसे टालने का ही प्रयास करें।

धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)

भविष्य को लेकर आज आप चिंता कर सकते हैं लेकिन आपको चिंता करने से बचने का प्रयास करना है। कोई नई योजना बनाने का समय आ गया है। आज रात को अच्छे खाने और अच्छी बातचीत किसी के साथ हो सकती है। किसी डेडलाइन का सामना कर सकते हैं। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे लेकिन असफल रहेंगे।

मकर राशि (aaj ka makar rashifal)

आज के दिन कोई आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। रिश्ते को लेकर आप कार्य करने का प्रयास करेंगे। वहीं पर आज आपको कोई आकर्षक अवसर मिल सकता है। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। कपड़े खरीदी के लिए आज आपका पैसा खर्च हो सकता है।

कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)

आज खुद को समय के अनुसार ढालने का प्रयास करें। थोड़ा रोमांचकारी बनें। नौकरी बदलने से आपका वित्तीय भविष्य ज्यादा सुरक्षित हो सकता है। आज किसी नए सिद्धांत को परखें। खरीदारी का अवसर बन सकता है। लेकिन खर्च पर लगाम लगाकर कार्य करने का प्रयास करें।

मीन राशि (meen rashi ka rashifal)

आज आप किसी चीज को लेकर भावुक हो सकते हैं। अपना पूरा ध्यान अपने जीवनसाथी पर लगाएं। जल्दी अमीर बनने की योजना से सावधान रहने की जरूरत है। किसी समस्या का आज अचानकर से हल निकल सकता है। परिवार में कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad