Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

महाकुंभः न्यायमूर्ति आर महादेवन ने बांटा च्यवनप्राश

sv news

प्रयागराज (राजेश शुक्ल)। प्रयागराज कुंभ मेला क्षेत्र में युवा चेतना के द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यक्रम के तहत च्यवनप्राश का वितरण किया गया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के न्यायमूर्ति आर महादेवन, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने 93 वर्षीय महिला को च्यवनप्राश देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के न्यायमूर्ति आर महादेवन ने कहा कि भगवान से प्रार्थना है की सबका कल्याण हो। न्यायमूर्ति महादेवन ने कहा सेवा कार्य समाज के लिए हितकर है। न्यायमूर्ति आर महादेवन ने अपनी धर्मपत्नी पुष्पा महादेवन के साथ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का आशीर्वाद लिया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म व्यापक है और यहाँ सबका सम्मान है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि पिछले 42 दिनों से लगातार कुंभ मेला क्षेत्र में देश भर से आए लोगों की खूब सेवा की। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि मानव सेवा बहुत बड़ा धर्म है।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सेवा है और हम उसके लिए समर्पित हैं। 

सिंह ने कहा कि महाकुंभ 2025 दिव्य और भव्य है। इस अवसर पर आचार्य सत्यनारायण अवस्थी, अभिराम त्रिपाठी, शिवपाल यादव, पप्पू यादव, रोहित चौधरी, आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad