नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले 5 बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। प्च्स् 2025 की शुरुआत अगले महीने के अंत में हो सकती है। इससे पहले अफगानिस्तानी ऑफ स्पिनर अल्लाह गजनफर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। पिछले साल के अंत में साउदी अरब के जेद्दा में हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर को 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा था।
मुजीब की टीम में एंट्री
मुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर के रिप्लेसमेंट का एलान भी कर दिया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस में अल्लाह गजनफर की जगह अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को जगह दी गई है। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।
मुंबई ने दी जानकारी
मुंबई इंडियंस की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अफगानी ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को मुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया है। अल्लाह गजनफर चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। मुजीब अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने 17 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया। मुजीब ने 300 से अधिक टी20 (इंटरनेशनल और घरेलू) खेले हैं और लगभग 6.5 की इकॉनमी से 330 विकेट लिए हैं। मुंबई इंडियंस गजनफर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है और मुजीब का व्दम थ्ंउपसल में गर्मजोशी से स्वागत करती है।
5 बार जीता है खिताब
मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5-5 बार लीग का खिताब अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले 2013 में खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2015, आईपीएल 2017, आईपीएल 2019 और आईपीएल 2020 में ट्रॉफी उठाई। पिछले सीजन मुंबई का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था। टीम ने 14 में से 4 मैच जीते थे और अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही थी।
आईपीएल 2013ः मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2015ः मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2017ः मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2019ः मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2020ः मुंबई इंडियंस