Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भागलपुर पहुंचे पीएम मोदी; सीएम नीतीश के साथ रथ पर सवार होकर किया लोगों का अभिवादन

sv news

पटना। देश भर के किसानों के खाते में करीब 20,000 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। इसमें बिहार के किसानों के खाते में लगभग 1,600 करोड़ रुपये की राशि डाली जाएगी।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग 24 नवंबर 2005 को आए थे। लालू-राबड़ी राज पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमलोगों के सरकार में आने से पहले क्या स्थिति थी। लोगों शाम होने के बाद घर से बाहर निकलते नहीं थे। हिन्दू मुस्लिम करते रहते थे। मुस्लिमों का वोट लेते थे और उनपर ध्यान नहीं देते थे। सड़कें नहीं थीं। बिजली का क्या हाल था। पटना में महज आठ घंटा बिजली रहती थी। इसके बाद हमलोगों ने कितना काम किया। राज्य में डर का माहौल नहीं है। बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा पर कितना काम किया। 2005 में राज्य का बजट 28 हजार करोड़ रुपये का था। हमलोगों ने लगातार काम किया। अब तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक बिहार का बजट हो गया है। पीएम मोदी का लगातार सहयोग मिल रहा है। 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। यह खुशी कि बात है कि बिहार से किसानों के खाते में सम्मान निधि योजना की राशि भेजी जा रही है। बिहार के किसानों के खाते में आज पैसे जाएंगे। आपको बता दें कि हमलोगों का शुरू से ही खेती किसानों पर फोकस रहा है। कृषि रोड मैप लागू होने से कृषि उत्पादन बढ़ा है। साथ ही मछली, दूध, मांस और अंडा का भी उत्पादन बढ़ा है। मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। पीएम मोदी का बिहार के विकास में काफी सहयोग मिल रहा है। इस बजट मखाना बोर्ड, ग्रीनफील्ड समेत कई सौगातें बिहार को देश के बजट में मिली। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।

sv news

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल बिहार में नहीं हो रहा है। पूरे देश के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है। मैंने किसी नेता के स्वागत में पीएम मोदी के प्रति ऐसा उत्साह कभी नहीं देखा। मैंने पूरे जीवन में ऐसा उत्साह नहीं देखा है। यह तो केवल भागलपुर की जनता है। अगर पूरे बिहार की जनता यहां आती तो क्या होता। मोदी जी के आगमन पर बिहार में होली और दीवाली मनाई गई। पीएम मोदी ने छोटे किसानों का दर्द जाना। कांग्रेस ने कभी किसानों के खाते में पैसे नहीं डाला। आज पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों के खाते में पैसे डाले। आज से छह साल पहले पीएम मोदी ने किसानों के खाते में पैसे डालना शुरू किया था। कांग्रेस और राजद के नेता बड़ी बड़ी बातें करते हैं। आज यूरिया की एक बोरी आपको 266 रुपये देने होते हैं। यह बोरी 1750 रुपये में आती है। 1484 रुपये पीएम मोदी सरकार की ओर से भरा जाता है। मखाना पैदा करने वालों के लिए पीएम मोदी सरकार ने मखाना विकास बोर्ड बना दिया है। अब मखाना के किसान भी खुशहाल होंगे। 

पीएम नरेंद्र मोदी को मखाने का बड़ा माला पहनाकर राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन के नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंच पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, चिराग पासवान समेत कई वरीय नेता मौजूद हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी रथ पर सवार होकर मंच पर पहुंचे। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। सीएम नीतीश कुमार ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। सीएम नीतीश कुमार जनता को हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिखे। लोगों की भीड़ से हवाई अड्डा मैदान भर चुका है। एनडीए ने सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद हैं। चिराग पासवान ने कहा कि जिस लक्ष्य के साथ हमलोग निकले हैं, उस संकल्प को पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में जरूर पूरा करेंगे। आप लोग पीएम मोदी स्वागत करें।

sv news

देश के किसानों को बड़ी सौगात देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी बिहार पहुंच चुके हैं। हवाई अड्डा मैदान में पीएम के पहुंचते ही लोगों ने नारेबाजी कर उनका अभिनंदन किया। सीएम नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। मंच पर सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत कई दिग्गज नेता हैं।

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ ही देर में बिहार की धरती पर आएंगे और पीएम किसान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। उनके आगमन के लिए बिहार का हर नागरिक उत्साहित है और भागलपुर पूरी तरह से अपने प्रधानसेवक जी की अगवानी के लिए तैयार है।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैंने किसी नेता के आगमन पर जनता में ऐसा उत्साह नहीं देखा। पटना से लेकर दरभंगा तक और दरभंगा से भागलपुर तक जनता में पीएम मोदी के प्रति अदभुत प्रेम दिख रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन से बिहार में आनंद की लहर है, उत्सव का वातावरण है। जनता बेसब्री से प्रधानमंत्री जी की प्रतीक्षा कर रही है। आज सुबह प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम से पहले भागलपुर की जनता ने स्वच्छता अभियान चलाया, बहनों ने स्कूटी रैली निकाली, युवाओं ने मैराथन दौड़ की, रात में जनता ने दीपोत्सव मनाया है। 

पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने मंच पर पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के छोटे व सीमांत किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) को एक आंदोलन के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी का 10 हजार एफपीओ बनाने का संकल्प भी पूरा हो रहा है । साथ ही प्रधानमंत्री जी 10,000वें किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का उद्घाटन करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर सेन्य हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं। यहां पर भाजपा के वरीय नेताओं ने उनका स्वागत कर रहे हैं। पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से कुछ ही देर में भागलपुर रवाना होंगे। वहां पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad