Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज एयरपोर्टः एक दिन का आंकड़ा 16 हजार पार

sv news

कुंभ नगर (राजेश शुक्ल)। एयरपोर्ट पर यात्रियों के आवागमन की सबसे ऊंची उड़ान का कीर्तिमान बन गया है। सारे आंकड़े टूट गए हैं। एयरपोर्ट पर 13 फरवरी को एक ही दिन में 16310 यात्री आए-गए । पहली बार समय सारिणी के अनुसार 96 विमानों का हुआ आवागमन हुआ। जब 2019 में प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट बना था तो किसी ने सोचा नहीं था कि वर्ष 2025 का महाकुंभ इसके लिए ऐतिहासिक होगा और ढेरों रिकॉर्ड टूटेंगे और बनेंगे। महाकुंभ शुरू होने के बाद यह 11 वीं बार है, जब प्रयागराज एयरपोर्ट ने अपने ही पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ कर नए कीर्तिमान को प्राप्त कर चुका है।

96 विमानों का हुआ आवागमन

13 फरवरी को प्रयागराज एयरपोर्ट से पहली बार समय सारिणी के अनुसार 96 विमानों का आवागमन हुआ। यह भी नया कीर्तिमान है। जबकि कुल विमानों की संख्या 151 रही। इसमें 65 चार्टर आए-गए। 33 चार्टर से 90 विशिष्ट यात्री आए और 32 चार्टर से 172 विशिष्ट यात्री रवाना हुए।

गुरुवार को समय सारिणी के अनुक्रम में इंडिगो की सर्वाधिक 20, एलाइंस एयर की पांच, अकासा एयर की दो, स्पाइस जेट की 15 व एयर इंडिया की छह उड़ानें शामिल रहीं। इतनी ही विमान यहां लैंड भी हुए। कुल 8263 यात्री प्रयागराज आए, जबकि 8047 यात्री यहां से रवाना हुए।

एक दिन में आने और जाने वाले यात्रियों संख्या सर्वाधिक

अपने आप में एक दिन में आने वाले और एक दिन में जाने वाले यात्रियों की यह भी सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 14 जनवरी को 43 विमान व 5,250 यात्रियों का आवागमन, 28 जनवरी को 62 विमान व 8,378 यात्रियों, 31 जनवरी को 62 विमान व 6,862 यात्रियों, एक फरवरी को 87 विमान व 10,599 यात्रियों के आवागमन का कीर्तिमान बना था। जबकि चार फरवरी को 87 विमानों व 11,560 यात्रियों का आवागमन हुआ।

सात फरवरी को 111 विमान व 12717 यात्रियों का, आठ फरवरी को 138 विमान व 13303 यात्री, 10 फरवरी को 13915 यात्रियों का और 11 फरवरी को 157 विमान व 13963 यात्रियों का आवागमन हुआ। अब नया कीर्तिमान 13 फरवरी को 151 विमान से 16310 यात्रियों के आवागमन का बना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad