मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के महापर्व महाकुंभ 2025 में एक और ऐतिहासिक क्षण जुड़ने जा रहा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना मुखिया एकनाथ शिंदे 24 फरवरी को तीर्थराज प्रयागराज की पावन धरती पर पदार्पण करेंगे।
प्रदेश सचिव रुचिअभिषेक तिवारी ने बताया कि एकनाथ शिंदे राज्य विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के साथ महाकुंभ में पधारेंगे। वह पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाकर धर्माचार्यों एवं संत समाज का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।
शिवसेना उत्तर प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा यह आधिकारिक सूचना जारी की गई है। इस भव्य आगमन के स्वागत में प्रदेश प्रमुख अभय, प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे अरैल हेलीपैड पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
रुचिअभिषेक तिवारी ने बताया कि दो दिन पूर्व ही लोकसभा में शिवसेना के नेता श्रीकांत एकनाथ शिंदे सहित सभी सांसदों ने भी संगम स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया था!