Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सड़क दुघर्टना में मृतक युवक के घर पहुंच सहपाठी मित्र मंडल ने दिया आश्वासन

SV News

परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता की मदद का भी दिया भरोसा

सैदाबाद, प्रयागराज (कार्तिकेय यादव)। सहपाठी मित्र मंडल प्रयागराज समूह द्वारा सड़क दुघर्टना में मृतक युवक के पहुंचकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद के प्रयास का आश्वासन दिया गया है। उक्त समूह मंडल जो कि श्री नेहरू ग्राम औद्योगिक इंटरमीडिएट कॉलेज सराय बंशी 2009 बैच और पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज मोतिहाँ 2011 बैच के पुरातन छात्रों का समूह है जो समाज में सकारात्मक कार्य कर रहे हैं अभी हाल के दिनों में ही सहपाठी मित्र मंडल प्रयागराज समूह के द्वारा ऐसे परिवार को आर्थिक सहायता व उनके घर पर पहुंच कर ढांढ़स बंधाया गया था जिनका दुर्घटना वश आकस्मिक निधन हो गया था। जिनके कंधों पर उनके परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी थी। झूंसी में एक युवक की सड़क दुघर्टना में असामायिक मृत्यु हो गई थी। डुढ़ुआँ गांव में एक नव युवक की आकस्मिक निधन हो गया था। भिऊरा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई थी।
भिऊरा गांव में प्रशासन के साथ मिलकर छुट्टा सांडो पर अंकुश लगाने में इस समूह का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान रहा है ,जहां अभी हाल ही में दो व्यक्तियों की सांड के हमले से मृत्यु हो गई थी। सहपाठी मित्र मंडल समूह शोक संतृप्त परिवार जनों के साथ तन मन और धन से समर्पित रहता है। इस समूह के नेक कार्यों को समाज के सम्मानित प्रबुद्ध वर्ग बुद्धिजीवी विद्वानों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। सहपाठी मित्र मंडल प्रयागराज के संस्थापक श्री संदीप गुप्ता (सोनू) जी के सोच ने समाज में एक नयी चेतना और नयी ऊर्जा का संचार किया है जो समाज के लिए बहुत ही सार्थक सिद्ध हो रहा है। सहपाठी मित्र मंडल प्रयागराज के संस्थापक सदस्यों में विशाल गोस्वामी उर्फ नारायण सरकार, अरूण कुमार विश्वास, सचिन यादव, निक्की मिश्रा, अनुराग मिश्रा, वसीम अंसारी, पवन कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, भोला पटेल है व सहपाठी सदस्यो में अभिषेक खन्ना, कृष्णा, लार्ड शिवा, बृजेश, अनुज, सुनील, अमित, पवन वर्मा, राकेश, विष्णु, योगेश, मुकेश, संजय, गुलाब, मदन, शेष, बृजभान, शिव प्रकाश, रूस्तम तीर्थराज, अंबरीष, श्याम सूरत आदि मित्र हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad