मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा क्षेत्र में किसानों की गेहूं की फसल आवारा पशु खा रहे हैं और पैरों तले कुचलकर बर्बाद कर दे रहे हैं। क्षेत्र के खौर गांव में कई किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल को आवारा पशु चट कर गए हैं। गेहूं की फसल खाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
मेजा के पहाड़ी क्षेत्रों में आवारा पशु जंगलों में घूम रहे हैं। रात में आवारा पशु किसानों की गेहूं की फसल को खा रहे हैं। खौर गांव के किसान जयराम यादव ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशु उनकी करीब एक बीघा गेहूं की फसल एकदम से चट कर गए। किसान रामसागर यादव, अनिल सिंह, कमलभान सिंह, नेब्बूलाल जैसल आदि किसानों का कहना है कि आवारा पशु खेतों में गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से इन आवारा पशुओं को पकड़वाने की गुहार लगाई है।