एएनआई, मामल्लापुरम। तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। पार्टी की सभी दल प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। वहीं, आज सुपरस्टार विजय की पार्टी श्तमिललगा वेत्री झकम की वर्षगांठ हैं। इस अवसर पर पार्टी ने मामल्लापुरम में एक निजी रिसॉर्ट में एक भव्य सार्वजनिक बैठक की।
इस कार्यक्रम में श्जन सुराजश् पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। दोनों नेताओं का एक साथ कई अटकलों को जन्म दे रहा है। बता दें कि बिहार में प्रशांत किशोर लगातार नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते आए हैं।
एक सफल अभिनेता से नेता बने विजय लगातार स्टालिन सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वो कानून और व्यवस्था, शासन, महिला सुरक्षा और पारिवारिक राजनीति जैसे मुद्दों पर सत्तारूढ़ डीएमके पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के विवादास्पद श्एक राष्ट्र, एक चुनावश् प्रस्ताव पर भी निशाना साधा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में तमिललगा वेत्री कझकम, डीएमके के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है, खासकर विजय की लोकप्रियता और एआईएडीएमके के मौजूदा मतदाता आधार को देखते हुए।