प्रयागराज (राजेश सिंह)। महिला दिवस के अवसर पर भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की शानदार प्रस्तुतियों से धमाल मचाएगी। इसके लिए शुक्रवार की देर रात तक तैयारियां जारी रही। शहर के केपी इंटर कॉलेज में होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का आयोजन मूकून्स संस्था की तरफ से किया जा रहा है।
शाम पांच बजे से शुरू होगा आयोजन केपी इंटर कॉलेज में होने वाले आयोजन की शुरुआत शाम पांच बजे से रात दस बजे तक होगा। इसमें अक्षरा सिंह की प्रस्तुतियों के अलावा होली महामहोत्सव के अन्तर्गत इको फ्रैंडली फूलों की होली का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही कुछ महिलाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही अन्य कलाकारों की तरफ से भी रंगारंग प्रस्तुतियों की जाएगी। आयोजकों के मुताबिक महिला दिवस पर होली महामहोत्सव का आयोजन करने पीछे मुख्य कारण है, कि लोगों को इको फ्रैंडली होली के प्रति जागरूक करना है।