Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सीएम सरमा की यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन से मुलाकात

sv news


नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन से मुलाकात की। डॉ. सरमा ने राजदूत हर्वे डेल्फिन से नई दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक आवास पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने हर्वे डेल्फिन का  2.0 में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

हाल ही में असम की राजधानी गुवाहाटी में 2.0 का सफल आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में देश-विदेश के कई दिग्गज शामिल हुए। साथ ही कई राज्य के विकास के लिए कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन और उनके माध्यम से सदस्य देशों के अन्य मिशन प्रमुखों का गुवाहाटी में संपन्न हुए एडवांटेज असम शिखर सम्मेलन 2.0 को अपना सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।

नई दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान सीएम सरमा और राजदूत हर्वे डेल्फिन के बीच स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, उच्च शिक्षा, कौशल विकास के साथ एरोमेटिक्स और फ्रेगरेंस उद्योग को बढ़ावा देने के अवसरों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान हर्वे डेल्फिन ने सीएम सरमा को जानकारी दी कि यूरोपीय संघ गुवाहाटी में  खोलने को लेकर विचार कर रहा है। सीएम सरमा ने इस संबंध में राज्य और केंद्र सरकार की ओर से हर तरह का सहयोग करने की बात कही है।

यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन से मुलाकात को लेकर सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज नई दिल्ली में, मैंने हर्वे डेल्फिन और उनके माध्यम से सदस्य देशों के अन्य प्रमुखों को रु।कअंदजंहम।ेेंउ2 में उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और एरोमेटिक्स और फ्रेगरेंस उद्योग में सहयोग के अवसरों पर अच्छी चर्चा हुई। यह जानकर खुशी हुई कि यूरोपीय संघ गुवाहाटी में यूरोपीय संघ कार्यक्रम प्रबंधन कार्यालय खोलने की संभावना भी तलाश रहा है। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में असम इसका पूरा समर्थन करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad