Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

होली पर विश्वनाथ धाम में सीएम योगी ने भेजा अयोध्या का खास गुलाल, बाबा को किया गया अर्पित

sv news

वाराणसी। होली के अवसर पर भगवान राम के नगरी अयोध्या का गुलाल बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया गया। वर्ष 2024 की होली पर पहली बार बाबा को हर्बल गुलाल अर्पित किया गया था। श्री काशी विश्वनाथ धाम में अयोध्या के राज्य पुष्प कचनार से निर्मित हर्बल गुलाल से होली शुरू हुई। होली पर वर्ष 2024 से बाबा विश्वनाथ को कचनार पुष्प गुलाल  अर्पित करने की परंपरा शुरू हुई। कचनार हर्बल गुलाल लखनऊ स्थित नेशनल बोटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किया गया है। 

होली के पर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेंट किए गए कचनार फूलों से निर्मित हर्बल गुलाल काशी विश्वनाथ को वर्ष 2024 की होली पर पहली बार अर्पित किया गया था। इस वर्ष भी इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए एनबीआरआई लखनऊ ने कचनार गुलाल का निर्माण कर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास वाराणसी को उपलब्ध कराया गया। 

विशेष वाहक द्वारा यह भेंट लखनऊ से वाराणसी भेजी गई। शुक्रवार को होली के पर्व पर कचनार हर्बल गुलाल न्यास के अधिकारियों, मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण एवं डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण द्वारा बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad