Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

ईद-उल-फितर का त्योहार आज, पढ़ी जा रही नमाज

sv news


नमाज के पश्चात एक दूसरे के गले लगकर दे रहे बधाई 

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। आज सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा जा रहा है। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जा रही है।

वहीं मेजा रोड स्थित मदीना मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लोग सुबह से ही जुटे रहे। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

रमजान के महीने में बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। ईद का चांद नजर आते ही रविवार शाम मेजा रोड, सिरसा, रामनगर सहित अन्य बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बाजारों में सेवइयों और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर खरीदारों की भारी संख्या देखने को मिली।

सभी ईदगाह और मस्जिदों में सुबह में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जा रही है। 

लोग रंग बिरंगी टोपियां भी खरीदते नजर आए। वहीं महिलाएं देर रात तक चूड़ियों की दुकानों पर खरीदारी करती रहीं। वहीं कई महिलाएं मेहंदी लगवाने भी बाजारों में पहुंची। इस बीच रमजान माह का आखिरी रोजा खोलने के लिए लोग भारी संख्या में जामा मस्जिद में इकट्ठा हुए।

दोपहर के बाद से ही जामा मस्जिद में रोजेदारों का पहुंचना शुरू हो गया था। उन्होंने सूरज ढलने के साथ ही रोजा इफ्तार किया। इफ्तार के बाद लोग नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हम घर पर इफ्तार करते हैं, तो वहां पर हमारा खुद का परिवार होता है, लेकिन यहां हमें अन्य लोगों से मिलने का मौका मिलता है।

कपड़ा व्यापारी रज्जब अली, पटेल चौराहा मेजारोड ने बताया कि इस बार कपड़े की बिक्री पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक है। लोग रेडिमेड कपड़े ज्यादा खरीद रहे हैं। बच्चों और महिलाओं के कपड़ों की अधिक बिक्री हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad