Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल: बुधवार को मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा गुजरेगा दिन, पढ़ें अपना भाग्य फल

 

sv news


ग्रहों की चाल के अनुसार, बुधवार (5 मार्च 2025) को मिथुन राशि वालों को आज अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। कर्क राशि वालों को खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। कुंभ वालों खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कुछ राशि वालों को खुशखबरी मिलेगी। वहीं कुछ राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा गुजरेगा...


हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (5 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मेष राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, बुधवार (5 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय (भुईपारा, मेजा, प्रयागराज) ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।


मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (4 March ka mesh rashifal)

आज आपको मन की शांति बनाए रखने के लिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विशेष तौर पर आपको अपने गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करना है। पैसे कमाने के लिए आज आपके सामने कई रास्ते आ सकते हैं। आपको खुद पर भरोसा रखना है। रोमांटिक समय प्रेमी के साथ बिताएं।


वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (5 March ka vrishabh rashifal)

अगर आप अपने काम को लेकर काफी समय से निराश महसूस कर रहे हैं, तो आपको आज अपने ऊपर ध्यान देने और नई रणनीति बनाने की जरूरत है। आर्थिक तौर पर आपको लाभ मिलेगा। करियर में तरक्की मिलेगी। पेशेवर जीवन में रचनात्मक कार्य करने का प्रयास जरूरी है। परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए गुरुवार को तेल का इस्तेमाल करने से बचें।


मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (5 March ka mithun rashifal)

आज आपका स्वभाव आपको किसी मुश्किल परेशानी में डाल सकता है। अप्रत्याशित धन प्राप्त होने की संभावना है। अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें। उनके साथ समय बिताएं। कार्यक्षेत्र चुनौती भरा रह सकता है। सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।


कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (5 March ka kark rashifal)

आज के दिन आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको खुद पर भरोसा रखना होगा। घर पर वित्तीय चुनौतियां आपको निराश कर सकती हैं। लेकिन आपको इससे घबराना नहीं है। रोमांटिक शाम बिताने का प्रयास करें। भाग्य के सितारे आपके फेवर में हैं।


सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (5 March ka singh rashifal)

आज आपको स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए बाहर का खाना खाने से बचना है। कार्यस्थल पर सावधानी बरतें। तनाव लेने से बचें। आर्थिक स्थिति आपके फेवर में नहीं रहेगी। जिसकी वजह से आप उदास भी हो सकते हैं। अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ भावुक बातचीत करने से बचें।


कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (5 March ka kanya rashifal)

आज आप काम के बीच मौज-मस्ती और आराम करने का भी प्रयास करें। नहीं तो शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। वित्तीय चिंता आपको परेशान कर सकती हैं। इसलिए व्यापार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। साथी आपके नए विचारों का समर्थन करेंगे।


तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (5 March ka tula rashifal)

आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वित्तीय स्थिति को देखते हुए आप लंबी अवधि के लिए शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आप काफी समय से विचार कर रहे थे। निजी रिश्तों को भरपूर समय देने का प्रयास करें। आज आपके नए काम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरेंगे। इसलिए हताश होने से बचें। 


वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (5 March ka vrishchik rashifal)

आप आज नकारात्मक विचारों को अपने अंदर हावी न होने दें। नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दान-पुण्य करने से मन की शांति और संतुष्टि मिलेगी। बेवजह खर्च पर ध्यान रखें। निवेश का प्लान बनेगा। रोमांस आपके दिन में अतिरिक्त खुशियां लाएगा। जीवनसाथी आज आपको खुश रखने के लिए कोई खास प्रयास करेगा। 

हनुमान मंदिर में बादाम चढ़ाएँ, उनमें से आधे बादाम घर वापस लाएँ और उन्हें अपनी तिजोरी में रखें, इससे आर्थिक समृद्धि आएगी।


धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (5 March ka dhanu rashifal)

अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आज आपको कॉफी नहीं पीना है। क्योंकि इसका सेवन आपके दिल पर दबाव डाल सकता है। पैसे उधार देने से बचें। बचपन की यादें ताजा होंगी। फोन या टीवी पर आज आपका काफी समय व्यतीत हो सकता है। जीवनसाथी को आज गिफ्ट देने का प्रयास करें।


मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (5 March ka makar rashifal)

आज आपकी ऊर्जा का स्तर पहले की अपेक्षा काफी ऊंचा रहेगा। व्यापारियों और व्यवसायियों को सावधान रहने की जरूरत है। वित्तीय नुकसान संभव है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा गुजरेगा। कड़ी मेहनत करने का प्रयास करें। खाली समय को काम पर लगाएं। कोई नया स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बीतेगा।


कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (5 March ka kumbh rashifal)

आज आपको दिन का भरपूर लाभ मिलेगा। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। खर्च पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों या जीवनसाथी की वजह से आपको तनाव हो सकता है। आज रोमांस भरा दिन बीतेगा। प्रेमी को समय देने का प्रयास जरूरी है।


मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (5 March ka meen rashifal)

आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय नुकसान से बचने के लिए आपको कुछ रणनीति तैयार करने की जरूरत है। प्रेम जीवन को खास बनाने के लिए साथ में यात्रा करें। वैवाहिक जीवन आपका काफी अच्छा गुजरेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad